Sunday, March 20, 2011

होली का हुड्दंग !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

www.blogvani.com


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी



ब्रज की होली खेल, हुआ हाल बेहाल ।
गुल्फ़ाम जी हो गये, नीचे से ऊपर लाल ॥

बीच भवर में घिर गये, आगे कुआं पीछे खाई ।
चारों तरफ़ चक्रव्यूह, सी रचना पाई ॥

बच-बचाकर किसी तरह, भागे घर के अंदर ।
देख आईना चकराये, देखा जैसे बंदर ॥

बार – बार साबुन से, मुंह धोकर आते ।
फिर भी खुद को जैसे, पहचान न पाते ॥

तभी सामने से एक ब्रजबाला आ टकरायी ।
देख यूं हाल उनका, मंद मंद मुसकायी ॥

गुल्फ़ाम जी को प्यार के, रंगों से उसने नहलाया ।
लगा स्वर्ग जैसे, धरती पर उतर आया ॥

पडी चन्द्र्मा पर, अचानक काली छाय़ा ।
चन्द्रग्रहण थी श्रीमतीजी, डंडा नज़र आया ॥

हडबडाकर भागे, दरवाजे से जा टकराये ।
टूट गया था सपना, आह – आह चिल्लाये ॥

श्रीमतीजी भागकर, किचन से बाहर आयीं ।
माथा पकड्कर बैठ गयीं, रोयी और चिल्लायीं ॥

सपने में भी क्या, रंग रंग चिल्लाते हो ।
सोते – सोते घर का, पूरा चक्कर लगाते हो ॥

गुलफाम जी को मामला, कुछ समझ न आया ।
बोले "भाग्यवांन", आपने यह क्या फरमाया ॥

मैं तो सारे चक्कर - वक्कर, था तभी छोड़ आया ।
साथ तुम्हारे जब, सातवाँ चक्कर था लगाया ॥

Sunday, August 15, 2010

कविता - आजाद भारत बनो !

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी



तुम बहते जल की तरह बनो,
सन्मार्ग का पथ बतलाओ ॥
तुम हवा की तरह बहो,
शांति का दीप जलाओ ॥
तुम सूर्य की तरह चमको,
नवचेतना का प्रकाश फैलाओ ॥

तुम पुष्प की सुगन्ध बनो,
जग में विसरित हो जाओ ॥
तुम लहरों की तरह बहो,
किनारों को छूकर आओ ॥
तुम बादल की तरह गरजो,
ज्ञान की बूंदे बरसाओ ॥

तुम आजाद भारत बनो,
लोकतंत्र को मजबूत बनाओ ॥
तुम चंद्र्मा की तरह मुसकाओ,
शीतलता का पाठ पढाओ ॥
तुम अभिमन्यु की तरह बनो,
चक्र्व्यूह सभी आज तोड़ आओ ॥

Friday, July 2, 2010

हमारे अपने एन्डरसन : बिना खोजे मिलें हजार (भाग १)

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी


आज पूरा हिन्दुस्तान भोपाल गैस त्रासदी और एन्डरसन से संबन्धित खबरों से भरा पड़ा है । जगह जगह धरना, भोपाल गैस पीड़ितों के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । अखबार और न्यूज चैनल खबरों से अटे पड़े हैं । इसी को लेकर मेरे मन में एक विचार आता है कि इस बात की समीक्षा जरूर की जाए कि विरोध किस बात पर ज्यादा है ?

एन्डरसन को आसानी से भारत से बाहर जाने देने के लिये..., या गैस पीड़ितों को मिले मामूली से मुआवजे के लिये......, या इसलिये कि 25 साल में इंसाफ़ नहीं हो पाया है......., या इसलिये कि अब तक किसी एक भी गुनहगार को सज़ा नहीं हुई है....., या इसलिये कि आगे भी शायद किसी को सजा हो न हो.....।

अगर हम २५ साल पीछे जाकर प्रष्टभूमि में झांके तो तब से अब तक हम भोपाल गैस पीड़ितों के नाम से शायद 25 हज़ार भारतीयों को खो चुके हैं । अनुमानित बाक़ी बचे पाँच लाख इंसान अभी भी अपनी जिंन्दगी से जूझते हुए किसी तरह बस बिना किसी उम्मीद में जिए जा रहे हैं ।

अब प्रश्न यह उठता है कि अगर एन्डरसन को सजा मिल जाती तो क्या ....? अगर गैस पीड़ितों को २०-३० लाख मुआवजा मिल जाता तो क्या ........? १००-५० लोगों को सजा मिल जाती तो क्या ........ ? बाक़ी बचे पाँच लाख इंसानों को जिंदगी भर के लिये मुफ़्त इलाज मिल जाता तो क्या ...........?

तो क्या हम इस त्रासदी को भूल जाते...... ?

क्या यह त्रासदी, त्रासदी नहीं रहती ....?

शायद नहीं..... कभी नहीं । लेकिन क्यों ?????

क्रमश:……….

Monday, June 14, 2010

नज्म : सवाल क्या है

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

Indli Hindi - India News, Cinema, Cricket, Lifestyle


इस तरह फासले रखने की, वजह क्या है।
हमसे यकीन उनका, अब शायद उठ गया है ॥

ये नजरें जो नजरें किसी से, चुरा रहीं हैं आज ।
लगता है कोई और, अब तुम को मिल गया है॥

तुझे तराश कर, उसकी कल्पना भी सोचती होंगी।
तेरे हुस्न को रंग, अब दिल का दिया है ॥

झुका तो चले थे वो, आसमां अपने कदमों में ।
सितारों ने पूछा है, अब उनका हाल क्या है॥

दूर जाना हो तो जाओ, किसी से पूछो नहीं।
अनगिनत जवाबों के बीच, अब यह सवाल क्या है॥

Thursday, June 10, 2010

नज्म

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

मुहब्बत एक जज्बा है, पैगाम आने भी दो ।
अगर तुम तलाश चुके, एक मौका हमें भी दो ॥

समुद्र में उठ्ती लहरें , छेड़ जाती हैं अकसर ।
खामोशी से तलाश कर, कुछ मोती हमें भी दो ।।

न होती यह मय की दुनियां, तो तुम क्या होते ।
सबक किसी से कर हांसिल, कुछ जवाब हमें भी दो॥

टूटे दिलों को भी क्या, कहीं सुकून मिलता है।
अतीत के उन पन्नों में, कुछ स्थान हमें भी दो॥

चक्रव्यूह तुम्हें इस बार, तोड्ना ही होगा अभिमन्यु।
मुहब्बत को मुकामों तक, पहुंचाने की आजादी हमें भी दो॥

नज्म : खुदा

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

कब वो खुदा, एक बार इधर देखता होगा ।
शब भर कोई, सवाल यह सोचता होगा॥

अपनी हालत पर आज, दुआ करें तो किससे ।
वो भी आजकल,खुद से दुआ करता होगा ॥

हमारे आसुओं की आज, औकात क्या है ।
वो भी आजकल, छुप छुप के रोता होगा॥

तकदीर में लिखा क्या, यह पूछें किससे ।
वो भी तकदीर अपनी, आज कोसता होगा ॥

अपने कर्मों का हिसाब, अब देंगे किसे हम।
उससे भी अब कोई , हिसाब माँगता होगा॥

बेकार है अभिमन्यु अब, खुदा को ढुँढ्ना ।
वो भी आजकल, एक और खुदा ढुँढ्ता होगा॥

नज्म : वो कौन हैं

www.blogvani.com

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी


वो कौन हैं जो कहते हैं, कि प्यार नहीं देखा है ।
झुकी झुकी नजरों से ताकते, हमने भी देखा है॥

वो कौन हैं जो कहते हैं, कि दर्द नहीं ।
सिसकियों को छुपाते, हमने भी देखा है ॥

वो कौन हैं जो कहते हैं, कि खुदा नहीं।
छुप-छुप के हाथ उठाते, हमने भी देखा है ॥

वो कौन हैं जो कहते हैं, कि गरीब नहीं ।
सुकून के लिये तड्पते, हमने भी देखा है॥

वो कौन हैं जो कहते हैं, कि कुछ भी नहीं।
शान से जीते, हमने भी देखा है॥